
संडीला- हरदोई तहसील क्षेत्र के ग्राम खजोहना निवासी मो मिफजाल ने उपमुख्यमंत्री से शिकायत की है कि उससे डॉक्टर हसामुद्दीन ग्राम पैतीपुर जिला अंबेडकर नगर के निवासी हैं उसने बताया है कि उसकी मुलाकात 2019 में हुई थी जिसमें डॉक्टर द्वारा लालच दिया गया कि तुमको हम नौकरी पर रख लेंगे उसके लिए तुम मुझे किराए पर अस्पताल के लिए बिल्डिंग दिला दो डाक्टर ने अस्पताल की बिल्डिंग का किरायानामा उसके नाम करा दिया 11 जनवरी 2019 को पल्स हॉस्पिटल गौसगंज में खुल गया जबसे हॉस्पिटल चल रहा है और उसमें नौकरी करने लगा धीरे-धीरे डॉक्टर हॉस्पिटल कम आने लगे और हॉस्पिटल का किराया व उसका वेतन एक साल से नहीं दिया और डॉक्टर ने अपनी शादी के लिए 3 लाख 27 हजार रुपए उधार ले लिए परंतु एक साल हो जाने के पश्चात उन्होंने न ही पैसा वापस दिया और हॉस्पिटल पूरी तरह आना बंद कर दिया और पैसे मांगने पर जेल भेजने की धमकी दे रहे हैं उन्होंने मांग किया कि डॉक्टर के ऊपर कार्यवाही करते हुए उसका पैसा वापस दिलाया जाए और कठोर से कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए ।





