
धौरहरा खीरी ईसानगर थाना क्षेत्र के कस्बा ईसानगर निवासी चार बच्चे पडोस में बह रही घाघरा नदी में स्नान करने गए थे कि नहाते वक्त गहरे पानी में चले गए हो हल्ला होने पर ग्रामीणों द्वारा तीन लोगों को बचाया जा सका वही चौथा गहरे पानी में लापता हो गया। फिलहाल मौके पर पुलिस बल व गोताखोर भी लगे हैं। प्राप्त विवरण के अनुसार थाना व कस्बा ईसानगर के मोहल्ला कटरा निवासी मैलू का 20 वर्षीय पुत्र चांद अपने तीन दोस्तों के साथ लगभग 4 बजे शायं गर्मी से परेशान होकर एक किमी दूर उत्तर बह रही घाघरा नदी में स्नान करने गया था। बताया जाता है कि सभी लोग नहाते वक्त गहरे पानी में चले गए।शोर मचाने पर मौके पर मौजूद ग्रामीणों द्वारा तीन लोगों को बचाया जा सका वही चांद लापता हो गया।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस व परिजन मौके पर पहुंच गए।लपता चांद की तलाश स्थानीय गोताखोरो से कराई जा रही है।









