चौकीदार गांव के सजग प्रहरी, समझें अपनी जिम्मेदारी: एएसपी

राष्टï्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क। 

बस्ती। अपर पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने शुक्रवार की रात मुंडेरवा थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय के अलावा मालखाने व हवालात के अलावा थाना परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय में रखे कई अभिलेख चेक किए। शिकायतों का समय से निस्तारण करने के आदेश दिए। इसके बाद उन्होंने पुलिस कर्मी व गांव के चौकीदारों से बात की।


 चौकीदारों की हौसला आफजाई करते हुए कहा कि वह गांव के सजग प्रहरी हैं। लिहाजा कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए वह अपनी जिम्मेदारी समझें। एएसपी ओपी सिंह ने कहा कि त्योहारों का समय चल रहा है। दूर-दराज से लोग अपने घर आ रहे हैं। ऐसे में राहगीरों के साथ ही गांवों में भी अपराधिक घटनाएं बढ़ जाती हैं। लिहाजा चौकीदार हर छोटी-बड़ी गतिविधियों पर नजर रखने के साथ ही थाने में सूचना दें। वहीं थानाध्यक्ष से कहा कि वह चौकीदारों की हर सूचना पर मौके पर जाकर छानबीन अवश्य करें। 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button