भगवान चित्रगुप्त की मूर्ति स्थापित करने की उठाई मांग

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क।

लखनऊ। कायस्थ वाहिनी अंतर्राष्ट्रीय के प्रमुख पंकज भैया कायस्थ ने एक बार फिर न्यायालयों में भगवान चित्रगुप्त की मूर्ति लगवाने की मांग उठाई है। प्रधानमंत्री के बाद अब उन्होंने ओडिसा के पूर्व मुख्यमंत्री व बीजू जनता दल के संस्थापक नवीन पटनायक को पत्र भेजा है। 


भेजे गए पत्र में उन्होंने कहा है कि भारतीय संस्कृति के अनुसार, न्याय के देवता भगवान चित्रगुप्त ही हैं। उनके पास सभी जीवों के कर्मों का लेखा-जोखा होता है। 1 जुलाई को भारत सरकार ने न्यायालय की न्याय प्रणाली में कुछ धाराओं और नामों को इस आशय के साथ परिवर्तित किया था कि उनसे गुलामी के समय से चली आ रही अवधारणा बदल जाए। पंकज भईया ने कहा कि न्यायालय में रोमन देवी जस्टिशिया की मूर्ति आज भी गुलामी के प्रतीक के रूप में विराजमान है। लिहाजा गुलामी के इस प्रतीक को खत्म करते हुए सभी न्यायालयों में सनातन संस्कृति को स्थापित करने के उदृदेश्य से भगवान चित्रगुप्त की मूर्ति स्थापित की जाए। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button