महाकुंभ-2025: एडीजी प्रयागराज ने किया वाटर सेफ्टी उपकरणों का सफल परीक्षण

 

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क

प्रयागराज: महाकुंभ-2025 की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। एडीजी प्रयागराज भानु भास्कर ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ संगम क्षेत्र में वीआईपी घाट पर रिमोट कंट्रोल लाइफबॉय वाटर सेफ्टी बचाव उपकरण का डेमो और सफल परीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस आयुक्त प्रयागराज, आईजी रेंज प्रयागराज, डीआईजी रेलवे, एसएसपी कुंभ और अन्य अधिकारियों के साथ व्यवस्थाओं की समीक्षा की।


लाइफबॉय उपकरण का परीक्षण आपातकालीन स्थितियों में तीर्थयात्रियों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए किया गया। इस तकनीक की खासियत यह है कि इसे रिमोट कंट्रोल से संचालित किया जा सकता है, जिससे डूबते हुए व्यक्तियों को तुरंत बचाया जा सकता है। एडीजी ने परीक्षण के बाद संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि महाकुंभ में बड़ी भीड़ को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा उपायों को और मजबूत किया जाए।


उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीकों का उपयोग महाकुंभ-2025 में सुरक्षा मानकों को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा। इस अवसर पर अन्य अधिकारियों ने भी अपनी योजनाओं की जानकारी दी और महाकुंभ की तैयारियों को लेकर चर्चा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button