हरदोई :शाहाबाद सीएचसी में सांड के हमले से घायल महिला

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क 

शाहाबाद हरदोई : गौटिया राजपुर में एक बिगड़ैल सांड ने एक पचपन वर्षीय महिला पर हमला कर दिया। जिससे महिला का पेट फट गया और लहू लुहान हो गई। आनन-फानन में महिला को सीएचसी लाया गया। जहां महिला के आठ टांके पेट में लगे हैं। शाहाबाद कोतवाली के ग्राम गोटिया राजपुर निवासी रामवती 55 वर्ष पत्नी हरद्वारी लाल रात्रि तकरीबन 8:00 बजे अपने घर से निकलकर बग्गर में जा रही थीं। उसी समय सांड ने हमला कर दिया। 



पेट में सींग लगने से रामवती का पेट फट गया। खून की धार बहने लगी। आनन फानन में गंभीर रूप से जख्मी रामवती को सीएचसी शाहबाद लाया गया। जहां उनके पेट में डॉक्टरों द्वारा 8 टांके लगाए गए हैं। महिला को खतरे से बाहर बताया गया। सांडों के बढ़ते हुए आतंक के कारण शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के लोग परेशान हैं परंतु लाख शिकायतों के बाद भी छुट्टा सांडों पर अंकुश नहीं लग पा रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button