खराब ट्रांसफार्मर न बदलने से ग्रामीणों में रोष

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क।

हरियावा। हरियावा पावर हाउस से जुड़े पीला महुआ गांव में कई महीने से ट्रांसफार्मर खराब है। जिससे ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर ट्रांसफार्मर जल्द नहीं बदला गया तो वह धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर हो जाएंगे। 


गांव के सतीश सिंह, महेंद्र, प्रमोद, अब्दुल अली, उस्मान खां, संजय श्रीवास्तव और गौरीशंकर आदि का कहना है कि काफी समय से ट्रांसफार्मर खराब पड़ा है। जिससे भीषण गर्मी में बच्चों को काफी परेशानी हो रही है। इसके अलावा तार भी काफी जर्जर हो चुके हैं। जब बिजली आती है तो आए दिन तार टूटकर गिर जाते हैैं। जिस कारण कई बार हादसे भी हो चुके हैं। बिजली अफसरों से शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ट्रांसफार्मर और जर्जर लाइन का सुधार न हुआ तो सारे ग्रामीण मिलकर पावर हाउस हरियावां का घेराव करेंगे। वही जब इस पूरे मामले की जानकारी जाननी चाही लेकिन हरियावां जेई रजनीकान्त रावत ने फोन नहीं उठाया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button