
शुक्लागंज-उन्नाव। मंगलवार सुबह नौ बजे स्कूली बच्चों के अलावा कानपुर ड्यूटी जाने वाले लोग अपने-अपने वाहनों से निकले। इधर बालूघाट से नवीन पुल का मार्ग संकरा होने के कारण जाम लगना शुरू हो गया। कुछ ही देर में नवीन पुल से लेकर फोरलेन तक भीषण जाम लग गया। जाम में दोपहिया, टेंपो, ई रिक्शा, लोडर, साइकिल, चौपहिया के अलावा अन्य वाहनों की कतार लग गई। वहीं मनोहर नगर, सीताराम कॉलोनी और पश्चिमी क्षेत्रों से आने वाले वाहन सवारों ने जल्दबाजी में निकल रहे थे। जिससे जाम और तीखा हो गया। नवीन पुल, बालूघाट मोड़ से लेकर फोरलेन तक दोहरी, तीहरी लाइनों में वाहनों की कतारें लग गई। भीषण जाम देख गंगाघाट पुलिस पहुंची। जहां पुलिस ने बेतरतीब ढंग से खड़े वाहनों को सीधा कराया। जिसके बाद वाहन रेंगना शुरू हुये। इस दौरान ग्यारह बजे तक जाम की स्थिति बनी रही। वाहनों का भार कम होने के बाद नवीन पुल से जाम हट सका।





