पति के निधन के बाद पत्नी ने भी तोड़ा दम, एक ही चिता पर हुआ अंतिम संस्कार

राष्टï्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क। 

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के पूंछ थाना क्षेत्र में एक भावुक कर देने वाली घटना सामने आई है। 74 वर्षीय रतिराम परिहार की मृत्यु के बाद उनकी पत्नी जानकी देवी ने भी सदमे में दम तोड़ दिया। दोनों का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार किया गया, जिसे देख वहां मौजूद सभी की आंखें नम हो गईं। 


रतिराम परिहार और जानकी देवी की शादी 1970 में हुई थी। दो साल पहले रतिराम को पैरालिसिस हो गया था, जिसके बाद जानकी देवी ने उनकी देखभाल में पूरी निष्ठा से सेवा की। शुक्रवार की रात रतिराम का निधन हो गया। जैसे ही जानकी देवी को पति के जाने की खबर मिली, वह इसे सहन नहीं कर सकीं और उनकी भी मृत्यु हो गई। इस घटना ने झांसी के लोगों को प्रेम और साथ की एक अनोखी मिसाल पेश की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button