भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने बताया हिंदी भाषा का महत्व

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क। 

लखनऊ। बैंक ऑफ इंडिया लखनऊ अंचल की ओर से जय चंद्रिका मांटेसरी इंटर कालेज अऊमऊ माल में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्रतिभागियों ने हिंदी भाषा के महत्व पर प्रकाश डाला। 



कार्यक्रम की अध्यक्षता अग्रणी जिला प्रबंधक मनीष पाठक ने की। प्रधानाचार्य ध्यान पाल सिंह ने सभी अतिथियों का परिचय कराया। जिला प्रबंधक ने बताया कि इस प्रतियोगिता का आयोजन राष्ट्रभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिए किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में करीब 23 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। सभी ने भारतीय लोकतंत्र की सफलता, देश के आर्थिक विकास में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की भूमिका, देश के विकास में हिंदी की भूमिका पर प्रकाश डाला। प्रतियोगिता के समापन पर छह प्रतिभागियों को बैंक की ओर से पुरुस्कृत किया गया। इस मौके पर बृजनंद विश्वकर्मा, विजय, संजय कुमार, आयुषी और हर्षित बाजपेई आदि मौजूद रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button