
राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क सवायजपुर (हरदोई) सवायजपुर क्षेत्र में पारा 44° सेल्सियस के पार होने से भीषण गर्मी के कारण जन जीवन प्रभावित हुआ है।भीषण गर्मी और लू के चलते लोगो ने घर से निकलना कम कर दिया है। जिससे बाजार में लगभग एक सप्ताह से दिन में अघोषित कर्फ्यू सा नजारा हो गया है सुबह शाम के अलावा लोग दिन में अति आवश्यक कार्य होने पर ही निकल रहे हैं। बसों में भी सवारियों की संख्या बहुत कम हो गई है। वहीं प्राइवेट बस वाले अपने नम्बर कटवा रहे हैं। डॉक्टरों के यहां गर्मी से होने वाली बीमारियों के मरीजों की संख्या में भी बढोत्तरी हो गई है। मजदूर भी सुबह शाम ही काम करने के लिए तैयार हो रहे हैं। वहीं कूलर पंखो की बढी बिक्री के कारण उपलब्धता में कमी आई है जिससे इन यन्त्रों के दाम भी बढ गये है। कुल मिलाकर इस भीषण गर्मी से लोग पशु पक्षी पेड पौधे फसल सब बेहाल हैं। गर्मी से जन जीवन पूरी तरह अस्त व्यस्त है।





