रामायण वाटिका में 126 वनस्पति हैं संरक्षित

 राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क।

फिरोजाबाद। स्वदेशी समाज सेवा समिति की ओर से रुद्राणी धाम रूरिया में रामायण वाटिका स्थापित की गई। इस वाटिका में  उत्तराखंड संजीवनी बूटी से लेकर श्रीलंका में पाई नागकेशर सहित 126 वनस्पतियों को संरक्षित किया जा रहा है।


 वाटिका में जगह-जगह बोर्ड भी लगाए गए हैं। जिसमें वनस्पतियों के साथ ही श्रीराम यात्रा का वर्णन है। किस वन में भगवान श्रीराम कब तक रहें और उक्त वन में कौन सी वनस्पतियां पाई जाती हैं, इन सभी का उल्लेख है। इस मौके पर वाटिका में पौधरोपण भी किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप् में सुदिती ग्लोबल एकेडमी मैनपुरी के संस्थापक डॉ राममोहन समेत डॉ कुसुम मोहन, डॉ उदयवीर सिंह यादव, कैलाश चंद्र यादव, राघवेंद्र सिंह, अजब सिंह यादव, विवेक यादव और विजय तोमर आदि मौजूद रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button