लाभार्थियों को मिले योजनाओं का लाभ

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क।

लखनउः उत्तर प्रदेश खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के सभागार में शुक्रवार को मुख्य कार्यपालक अधिकारी, डॉ. उज्ज्वल कुमार की अध्यक्षता में विभागीय योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के परिक्षेत्रीय/जनपदीय अधिकारी, प्राचार्य मंडलीय प्रशिक्षण केंद्र और मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।


बैठक में मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने निर्देश दिए कि खादी बोर्ड एवं माटीकला बोर्ड द्वारा निर्धारित वित्तीय और भौतिक लक्ष्यों की पूर्ति तत्परता से की जाए। संबंधित सूचनाओं को पोर्टल पर अद्यतन किया जाए। उन्होंने यह भी आदेश दिया कि प्रत्येक जनपद में विभाग द्वारा वितरित टूल किट्स का फीडबैक एक सप्ताह में उपलब्ध कराया जाए और पिछले वर्ष वितरित किए गए टूल किट्स का वितरण सुनिश्चित किया जाए।यह बैठक विभागीय योजनाओं की सफल क्रियान्वयन और लाभार्थियों तक उनके प्रभावी पहुंच के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button