
आज विकास खण्ड बावन के ग्राम पंचायत तत्योरा के प्राथमिक पाठशाला प्रा०पा० तत्योरा के बूथ संख्या 91, 92 का निरीक्षण किया गया, तथा मतदान जागरूकता पाठशाला का आयोजन किया गया, व मतदाता शपथ दिलायी गयी, तथा ग्राम में कलेण्डर का भी वितरण किया गया। चुनाव पाठशाला में उपस्थित मतदाताओं को मतदान प्रतिशत बढ़ाये विभिन्न प्रकार की जानकारी दी गयी, तथा उपस्थित मतदाताओं द्वारा प्रातः सपरिवार वोट डाले जाने का आश्वासन दिया गया, ग्रामवासी/मतदाताओं द्वारा अवगत कराया गया कि वह शत-प्रतिशत वोट हेतु जागरूक कर रहें है। कन्या जू०हा० तत्योरा के बूथ संख्या 92, 93, 94, का निरीक्षण किया गया तथा ग्रामों में घर-घर कलेण्डर का वितरण करते हुए सपरिवार मतदान करने हेतु अनुरोध किया गया। उक्त के अतिरिक्त रोस्टर के अनुसार सधई बेहटा के बूथ संख्या 327, 328, 329, फूल बेहटा के बूथ संख्या 347, 348, मूसेपुर के बूथ संख्या 59, प्रा०पा० भीखपुर, में मतदाता शपथ दिलायी गयी, तथा मतदाता जागरूकता रैली निकालकर मतदाताओं को शत-प्रतिशत मतदान हेतु जागरूक किया गया। कार्यक्रम में डॉ० राम प्रकाश, खण्ड विकास अधिकारी बावन, श्री मिथिलेश कुमार, सहायक विकास अधिकारी सांख्यिकीय, के साथ ग्राम वासी उपस्थित थे।
.jpg)



