
बेनीगंज/हरदोई।शार्ट सर्किट से कास्टमेटिक दुकान में आग लग गई।आग की लपटे उठती देख बुझाने दौड़ी महिला व युवती झूलस गयी।आसपास के ग्रामीणो ने आधे घंटे कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। दुकानदार के मुताबिक आग से दुकान में रखा 5 लाख का सामान जलकर राख हो गया। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के जियनखेडा निवासी रामनरेश दीक्षित अपने परिवार के साथ कोथावा मे अतरौली रोड पर घर बनाकर रहता है। जिसमे उसने जरनल स्टोर व पेप्सी की दुकान खोल रखी है।दुकान में करीब 5 लाख से अधिक का सामान भरा था। रविवार देर शाम शार्ट सर्किट होने से आग लग गई। दुकान से निकलती आग की लपटों को देख आसपास के लोग पानी लेकर बुझाने के लिए दौड़ पड़े। इसी बीच आग बुझाने मे महिला पुनीता दीक्षित व युवती नेहा दीक्षित गंभीर रूप से झूलस गयी।घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।करीब आधे घंटे मशक्कत के बाद दुकान में लगी आग पर ग्रामीणो ने आग पर काबू पाया। हादसे में दुकान का पूरा सामान जलकर राख हो गया। दुकानदार ने बताया कि करीब 5 लाख रूपये का सामान जलकर राख हो गया है।नुकसान की भरपाई के लिए पीड़ित ने प्रशासन से मुआवजे की गुहार लगाई। एसडीएम तान्या सिंह ने बताया कि पीड़ित की मदद की जाएगी। नियमानुसार पीड़ित को मुआवजा दिलाया जाएगा।








