राष्ट्रीय प्रस्तावना  सीतापुर मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत समाजसेवी आकाश राय के नेतृत्व मे मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। लोगो के हाथो मे “लोकतन्त्र का सबसे बड़ा पर्व है, मतदान करना हम सबका फर्ज है, सारा काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो स्लोगन लिखी तख्तीया थी। रैली मुशीगंज चैराहे से प्रारम्भ होकर श्यामनाथ, होते हुए मन्नी चैराहा पर जाकर समाप्त हुई। मतदाताओं को पंपलेट बांटकर मतदान व ,लोकतंत्र के महापर्व को मिलकर मनाना है, गीत बजाकर मतदान करने हेतु प्रेरित किया गया। रैली के दौरान भारत माता की जय, अबकी बार शत प्रतिशत मतदान के नारे भी लगाए गये। रैली के उपरांत मतदाता जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। संचालन आकाश राय ने किया। गोष्ठी के दौरान बार एसोसिशन के अध्यक्ष विजय अवस्थी, अधिवक्ता रत्नेश द्विवेदी शासकीय अधिवक्ता संतोष शुक्ला, शिव बालक त्रिवेदी ने स्थानीय लोगो के सम्मुख समाज मे व्याप्त कुरीतियों के बारे मे विचार व्यक्त्त करते हुए मतदान करने का अनुरोध किया, वही कवित्री शशिकला मिश्रा ने कविता पाठ कर मतदान के लिए प्रेरित किया। इस दौरान सचिन त्रिपाठी, विजय कुमार शुक्ला, अंब्रीश दीक्षित, अन्नी मेहरोत्रा, डॉ शांति स्वरूप रस्तोगी, डॉ कमल किशोर सेठ डॉ राजीव मिश्रा, डॉ विकाश चंद्र जैन, सोमकांत बाजपेयी, वेद प्रकाश कश्यप, लक्ष्मीकान्त बाजपेयी, राम कुमार कटियार, राकेश सेठ, पंकज बाजपेयी, सुजीत गुप्ता आदि रहे।