हरदोई जिले के प्रताप सिंह को नेपाल में मिला हिंदी काव्य रत्न सम्मान

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क।

मल्लावां-हरदोर्ई। जिले के मल्लावां तहसील के ग्राम बरहुआ निवासी पूर्व वायु सैनिक प्रताप सिंह ने नेपाल में जिले का नाम रोशन किया है। नेपाल के लुंबिनी में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित हिंदी साहित्यिक कार्यक्रम में प्रताप सिंह को हिंदी काव्य रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। 


नेपाल की प्रसिद्ध संस्था शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फॉउंडेसन नेपाल द्वारा भाषा तथा साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले रचनाकारों को एक ऑनलाइन प्रतियोगिता के माध्यम से सम्मानित किया गया है।  संस्था के संस्थापक अध्यक्ष आनंद गिरि मायालु कहते है प्रताप सिंह की रचना जीवंत लगती है। इसमे शब्दो का चयन बहुत ही सुंदर तरीके से किया गया है। प्रताप सिंह को मिले इस सम्मान से मल्लावां क्षेत्र सहित हरदोई जनपद का नाम रोशन हुआ है। इस मौके पर गिरीश चन्द्र सोनी, प्रभात सिंह, विपिन सोनी, राम भरोसे गौर और आकाश ओमर आदि ने बधाई दी गई है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button