बेहतर कार्य करने वाले कर्मचारियों को किया सम्मानित

 

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क।

माधोगंज हरदोर्ई। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लाभार्थियों को आवासों की प्रतीकात्मक चाबी दी गर्र्ई। साथ ही बेहतर कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।


मंगलवार को ब्लाक कार्यालय पर हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक आशीष कुमार सिंह आशू ने शिरकत की। उन्होंने हीरापुर, रोशनपुर, ऊंचागांव, सदरपुर, फत्तेपुर, चौंगवा और रूदा मऊ निवासी मालती, सुदामा, पिंकी, सुशील व जरीना समेत 30 लाभार्थियों को आवास की चाबी दी। जिसे पाकर सभी के चेहरे खिल उठे। वहीं अच्छा कार्य करने वाले पंचायत सहायक अमित कुमार वर्मा व शिखा देवी, सफाई कर्मी चंद्रभान, राजेन्द्र कुमार व रावेंद्र कुमार तथा रोजगार सेवक रुआब अहमद व अमित कुमार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर बीडीओ प्रवीण कुमार, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि रमेश कुमार एपीओ मुस्तकीम आदि कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button