हिन्दू महासभा त्रिदंडी ने उठायी अधिवक्ता संरक्षण कानून बनाने की मांग

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क।

लखनऊ। नवगठित दल अखिल भारत हिन्दू महासभा त्रिदंडी के तत्वावधान में आयोजित पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी के सम्मान एवं विधि प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें अधिवक्ता संरक्षण कानून बनाने की मांग उठायी गई।


इससे पहले प्रेस क्लब में समारोह की शुरुआत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी के स्वागत समारोह से हुई। इसके उपरांत पार्टी के प्रदेश इकाई की विधि प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों को राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी ने शपथ दिलाकर पदभार ग्रहण करवाया। इस मौके पर विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष शैलेंद्र श्रीवास्तव, पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, राष्ट्रीय महामंत्री सिद्धार्थ दुबे, सहित काफी संख्या में पार्टी के प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी मौजूद थे। समारोह को सम्बोधित करते हुये राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी ने कहा कि देश में हिन्दू राष्ट्र के रूप में स्थापित करने के संकल्प हिन्दू महासभा त्रिदंडी के नाम से नये दल का गठन किया गया है। जो पूरी तरह से हिन्दुत्व के रास्ते पर चलेगी। उन्होंने कहा कि यूपी के काशी-मथुरा सहित लखनऊ स्थित लक्ष्मण टीला तथा देश के अन्य हिस्सों में मौजूद हजारों हिन्दू धार्मिक स्थलों को मुक्त कराने के लिये सड़क पर उतरकर कानूनी लड़ाई लड़ी जाएगी। कहा कि अखिलेश यादव की सरकार में विकास के नाम पर लक्ष्मण टीला परिसर में टीले वाली मस्जिद के नाम से अवैध निर्माण करवाया। जिसे गिराने के लिये पुरातत्व विभाग जिलाधिकारी को आदेश दे चुका है, लेकिन डीएम कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। इस मामले को लेकर हिन्दू महासभा त्रिदंडी सड़क पर उतरने के लिये तैयार है। इससे पहले अधिवक्ताओं के लिये संरक्षण कानून बनाये जाने के की मांग उठार्ई। इस मौके पर  विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष शैलेन्द्र श्रीवास्तव, कार्यकारी अध्यक्ष नन्द किशोर गुप्ता, उपाध्यक्ष अखिल प्रताप सिंह, योगेश चन्द्र भट्ट, अशर्फी लाल, अंजलि कटियार, अंजु बाला गुप्ता, मधु गुप्ता, अतुल कुमार वैश्य, विजयन्त निगम, संजय श्रीवास्तव, गौतम कुमार श्रीवास्तव, प्रवक्ता आशीष दीक्षित, मीडिया प्रभारी अभिलाष मिश्रा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button