राष्ट्रीय खेल दिवस: विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में खिलाडिय़ों ने दिखाया दम्र

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क

लखीमपुर खीरी। स्पोर्ट्स स्टेडियम लालपुर में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं में खिलाडिय़ों ने अपना दम दिखाया। 


विभिन्न प्रतियोगिताओं का शुभारंभ डीएम दुर्गाशक्ति नागपाल, जिला कमांडेंट होमगार्ड दिनेश चंद्र पांडेय, उप क्रीड़ाधिकारी मोहम्मद इरफान ने मेजर ध्यानचंद्र के चित्र पर माल्यार्पण करके की। डीएम दुर्गाशक्ति नागपाल ने कहा कि मेजर ध्यानचंद्र ने अपने कौशल से हाकी को अलग पहचान दिलार्ई। इतना ही नहीं पूरे विश्व में उन्होंने भारत का परचम लहराया। खेलों पर महत्व डालते हुए उन्होंने कहा कि इससे बच्चों का शारीरिक व मानसिक विकास होता है। इसके बाद वॉलबॉल, फुटबॉल व खोखो समेत अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के अंत में विजयी टीमों को पुरुस्कृत किया गया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button