पर्यावरण बचाने को सभी करें पौधारोपण: मंडलायुक्त

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क। 

लखनऊ। मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब ने गांधी भवन गेट नंबर 3, शहीद स्मारक के सामने पौधारोपण किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश गांधी स्मारक निधि द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में स्थानीय स्कूली बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और पौधारोपण किया। 


कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना और भविष्य की पीढिय़ों को हरित वातावरण से अवगत कराना था। इस मौके पर मंडलायुक्त ने कहा कि पर्यावरण बचाने को हम सभी लोगों को पौधरोपण करना चाहिए। उन्होंने सभी को अधिक से अधिक पौधे रोपने का संकल्प दिलाया। साथ ही पौधों की देखभाल के संबंध में भी जानकारी दी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button