राष्ट्रीय लोक अदालत में निपटाएं अधिक से अधिक वाद

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क

हरदोई। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के दिशा निर्देशन में 14 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में जिला जज व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष राजकुमार सिंह ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ एक बैठक की।


 उन्होंने लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों का निस्तारण करने की बात कही। यातायात निरीक्षक को ट्रैफिक चालान से संबंधित वादों के निस्तारण करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर जिला जज/नोडल अधिकारी हेमेंद्र कुमार सिंह, अपर जिला जज/सचिव भूपेन्द्र प्रताप, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट लाल बहादुर गौड़, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेन्द्र सिंह, एआरटीओ संजीव कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय से प्रशासनिक अधिकारी विनोद कुमार त्रिवेदी, नैमिष गुप्ता, यातायात निरीक्षक प्रमोद कुमार यादव उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button