भूमि का जल्द अधिग्रहण व भुगतान किया जाए

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क

हरदोई। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बाईपास हेतु भूमि अधिग्रहण व भुगतान की स्थिति की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने कहा कि बेहटा गोकुल क्षेत्र में अवशेष अधिग्रहण जल्द पूरा किया जाये। भुगतान हेतु फ़ाइल जल्द प्रस्तुत की जाएं। किसी का भुगतान को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाये।


 उन्होंने बेहटा गोकुल, हरदोई देहात, कुर्रिया, कौढ़ा, तत्योरा व बेहटा सधई के लेखपालों से अधिग्रहण में आने वाली समस्याओं के संबंध में पूछा। उन्होंने कहा कि अधिग्रहण के लंबित मामलों का तत्काल निस्तारण कराया जाये। इस अवसर पर तहसीलदार सदर सचिन्द्र शुक्ला, सहायक अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग अरुण तिवारी व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button