धूमधाम से निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा, झूमे युवा

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क

हरपालपुर ,हरदोई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। जिसमें शामिल युवा जमकर झूमे। लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। 


मंडल हरपालपुर में हर घर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। मंडल संयोजक मंडल उपाध्यक्ष भाजपा उमेश अग्निहोत्री व युवा मोर्चा द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा जोधन पुरवा पेट्रोल पंप पलिया रोड से चलकर ककरा तिराहा पर संपन्न हुई। जिसमें बाइक सवार कार्यकर्ता डीजे व ढोल पर थिरकते हुए चल रहे थे। ब्लॉक प्रमुख अनोखे लाल कश्यप ने यात्रा का रवाना किया था। कई स्थानों पर यात्रा का स्वागत किया गया। इस मौके पर जिला कार्य समिति सदस्य अभिराम सिंह, मंडल उपाध्यक्ष मुन्नू लाल अग्निहोत्री, मंडल महामंत्री धर्मपाल सिंह ,राजेश तिवारी व राम प्रताप पांडे आदि मौजूद रहे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button