कारगिल दिवस पर पूर्व सैनिकों को किया सम्मानित

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क।

हरदोई। वीरांगना सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्थान की ओर से कारगिल दिवस रजत जयंती समारोह मनाया गया। इस मौके पर शहीदों को नमन करने के साथ ही पूर्व सैनिकों का सम्मान किया गया। 


संस्थान की अध्यक्ष सुहाना जैन ने सबसे पहले तिलक करके व पटका पहनाकर पूर्व सैनिकों का सम्मान किया। इस मौके पर पदाधिकारियों ने पुष्प वर्षा की। इसके बाद एक पेड़ मां के नाम पर एक पौधा रोपित किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने कहा कि कारगिल विजय हमारे सैनिकों के शौर्य एवं समर्पण की कहानी है। आने वाली पीढ़ी को इसकी जानकारी देना हमारी जिम्मेदारी है। सुहाना जैन ने कहा कि पूरा देश सैनिकों के सम्मान में एकजुट है, सैनिकों की वजह से ही आज देश सुरक्षित है। अंत में हुए दीपोत्सव कार्यक्रम में सभी ने एक-एक दीप जलाकर कारगिल युद्ध के संबंध में अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर श्रीकृष्ण शास्त्री जी पूर्व ज़िलाध्यक्ष भाजपा, नगर पालिका अध्यक्ष सुख सागर मिश्र मधुर, कैप्टन अशोक अग्निहोत्री अध्यक्ष सैनिक संघ, महेन्द्र पाल सिंह, पुष्पेंद्र बहादुर सिंह, गया प्रसाद, सरोज सिंह, बाबूराम यादव, भानु प्रताप सिंह, श्याम जी गुप्ता, सौरभ सिंह गौर, सत्यम शुक्ला, शौर्य सिंह, निर्मल गुप्ता, अखिलेश गुप्ता आदि सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button