कृषि निवेश मेला,गोष्ठी एवम प्रदर्शनी का आयोजन किया गया

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क 

माधौगंज हरदोई: विकास खंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को ब्लाक स्तरीय कृषि निवेश मेला, गोष्ठी एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटन  बीजेपी मंडल अध्यक्ष अरविंद ने फीता काटकर किया। कृषि मेले में डा टी एन राय और डा त्रिलोकी सिंह ने कहा की सरकार किसानों के हितों के लिए कई योजनाएं चला रही है। सरकार चाहती है कि किसान आर्थिक उन्नति करे। उन्होंने वैज्ञानिक विधि से खेती करने के बारे में बताया। जैविक खेती, किसान सम्मान निधि व सोलर पंप की जानकारी दी।


मेले मे आए हुए ऋषिपाल,विपिन, जगन्नाथ सहित 60 किसानों को  मिनी किट दी गई। उन्नति शील किसानो को प्रमाण पत्र वितरित किए । सोलर पंप यदुनाथ,सभ्यता प्रसाद अविनाश कुमार को स्वीकृति हुए। इस मौके पर बीडीओ पीके त्रिपाठी, सुनील कुमार रामखेलावन शैलेंद्र सिंह उमाकांत वर्मा शैलेंद्र जितेंद्र राजकीय कृषि  बीज भंडार प्रभारी दीप कुमार सहित कर्मचारी,प्रधान व किसान लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button