
राष्ट्रीय प्रस्तावना हरदोई। एस एस एन जनकल्याण समिति ने पक्षाघात के शिकार शिवदयाल गुप्ता आर्थिक सहायता के साथ ही दैनिक आवश्यक सामग्री उपलब्ध करा कर सच्ची समाज सेवा का परिचय दिया है। नगर के खजांची टोला निवासी शिवदयाल गुप्ता (65) का गत दिनों फालिज अटैक से आधा शरीर बेकार हो गया अब परिवार के भरण पोषण में दिक्कत खडी़ हो गयी। समिति की प्रदेश अध्यक्ष मीना टंडन द्वारा बताया गया कि शिव दयाल गुप्ता जिनकी आयु लगभग 65 वर्ष होगी जो निवासी मोहल्ला खजांची टोला, खत्री धर्मशाला के पीछे रहने वाले को अभी चार दिन पहले अचानक फालिज अटैक आधे शरीर पर मार गया है ये ही घर के मुख्य खर्च चलाते थे अब इनकी ऐसी सूचना मिलने पर मेरी टीम के सभी सदस्यों के सहयोग से संस्थापक और प्रदेश अध्यक्ष द्वारा इनकी धर्म पत्नी को एक 5100/ रुपए की समिति खाते की चेक और इनको फल , सब्जी , घरेलू खर्च की सामग्री जैसे आटा की बोरी , चावल , चीनी, सभी प्रकार की दाले,दलिया , सरसो का तेल , रिफाइंड, साबुन, मंजन, निरमा पाउडर , बिस्कुट, नमकीन , सोयाबीन , पेठा आदि सामग्री देकर उनको हिम्मत बंधाई कि हम सब लोग उनके साथ हर समय जुड़े है और आगे भी समय समय पर उनकी और उनके परिवार की ऐसे ही मदद करते रहने का आश्वासन देते हुए इस पुनीत कार्य को करते समय मौजूद संस्थापक अरविन्द कुमार सिंह एडवोकेट, प्रदेश अध्यक्ष मीना टंडन, नीलम सिंह, कल्पना दीक्षित, मंजू सिंह, डा सोहिनी द्विवेदी,अनीता मिश्रा ,प्रियंक तिवारी,विमलेश कुमार मिश्रा ,निधि देवल गुप्ता, अंजली श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद रहे।







