जिले की टॉप टेन की सूची में कस्बे का छात्र

 माधौगंज हरदोई ।

माध्यमिक शिक्षा परिषद के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा के घोषित परीक्षा परिणामो में इंटर के एक बच्चे ने जिला की टॉप टेन में पहले स्थान पर रहा। वही अन्य विद्यालयों के बच्चों ने भी बेहतर अंक पाए।

कस्बे के एम एस पब्लिक स्कूल के इंटर के छात्र भरत गुप्ता ने जिला की टॉप टेन सूची में 96.40 अंक पाकर पहले स्थान पर रहा। पिता विपिन गुप्ता किराना की दुकान चलाते हैं। भरत गुप्ता ने बताया कि उसने हाईस्कूल में 525 अंक पाए थे। वह आगे की पढ़ाई कर इंजीनियर बनना चाहता है। इसी विद्यालय की प्रिया शर्मा 92.2, दिव्या गुप्ता,गार्गी गुप्ता व पारुल 90 अंक प्राप्त किए।हाईस्कूल में अनुभव पटेल ने 95.16,अनामिका कश्यप 95, सौभाग्य पटेल 93.8,दिव्यांशी गुप्ता 93.5,दिव्या कुशवाहा 91.6 प्रतिशत अंक पाए। प्रधानाचार्य अमित कुशवाहा ने बच्चों को मिठाई खिलाकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button