हैदराबाद पुलिस ने एक नफर वारन्टी व तीन शांति भंग सहित चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भेजा न्यायालय 

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क अजान खीरी : पुलिस अधीक्षक  संकल्प शर्मा के आदेशानुसार संपूर्ण जनपद मे अपराधिक व  वारन्टी अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत हैदराबाद  पुलिस द्वारा एक नफर वारन्टी  अभियुक्त और शांति भंग के आरोप में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

थाना प्रभारी शिवाजी दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कि हैदराबाद पुलिस टीम द्वारा 26 फरवरी को चलाए गए वारन्टी अपराधियों  की गिरफ्तारी अभियान के अन्तर्गत रवि प्रकाश पुत्र रामपाल निवासी ग्राम लीला पुर को , बनाम कल्पना देवी पत्नी रवि प्रकाश द्वारा लगाए गए आरोप के तहत धारा 128 से सम्बंधित में गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही हेतु न्यायालय भेजा गया। गिरफ्तार  करने वाली पुलिस टीम में शामिल उप निरीक्षक हेमंत कटियार, कां०आकाश यादव  टीम में शामिल थे। दूसरे मामले में थाना हैदराबाद  पुलिस ने बुधवार को शान्ति भंग के आरोप में तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। बताया गया कि पुलिस टीम द्वारा 26 फरवरी को शान्ति भंग करने वाले 3 लोगों में निगम पुत्र राम सिंह निवासी ग्राम जमुना,राम-लखन पुत्र छोटे लाल, आकाश पुत्र जगदीश प्रसाद निवासी गण ग्राम जमालपुर को गिरफ्तार कर धारा 170/126/135 बी एन एस एस में विधिक कार्रवाई हेतु न्यायालय के समक्ष भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button