अन्य पिछड़ा वर्ग दशमोत्तर छात्रवृत्ति: सत्यापन एवं वितरण की समय सारिणी घोषित

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क लखनऊ : पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग ने वित्तीय वर्ष/शैक्षिक सत्र 2024-25 के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग (अल्पसंख्यक पिछड़े वर्ग को छोड़कर) दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना की सत्यापन एवं वितरण प्रक्रिया की समय सारिणी जारी कर दी है।

निदेशक, पिछड़ा वर्ग कल्याण, डॉ. वंदना वर्मा ने बताया कि छात्रवृत्ति प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने हेतु स्पष्ट समय-सीमा निर्धारित की गई है। 10-12 मार्च 2025 तक विश्वविद्यालय, एफिलिएटिंग एजेंसी व जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा सीट सत्यापन होगा। 13-17 मार्च 2025 के मध्य जनपदीय छात्रवृत्ति स्वीकृति समिति डेटा को लॉक करेगी। 19 मार्च 2025 तक राज्य एनआईसी मॉग सृजन करेगा, और 22 मार्च 2025 तक निदेशालय स्तर से धनराशि का अंतरण कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button