इग्नू में प्रवेश एवं पुनः पंजीकरण की तिथि अंतिम तिथि 31 मार्च 2025 तक बढी      

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क कुकरा खीरी : सी.जी.एन.पी.जी.काॅलेज,गोला में संचालित इग्नू अध्ययन केन्द्र-27131 में जनवरी सत्र 2025 की प्रवेश एवं पुनः पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 मार्च तक बढी। इग्नू क्षेत्रीय केन्द्र,लखनऊ के वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक डाॅ अनिल कुमार मिश्रा ने जानकारी दी कि इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय “इग्नू,, सत्र जनवरी 2025 में आॅनलाइन एवं ओडीएल विधा में स्नातक परास्नातक,डिप्लोमा, परास्नातक डिप्लोमा कार्यक्रमों में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 मार्च 2025 कर दी गई है। इग्नू में वर्ष में दो बार  “जनवरी एवं जुलाई,, सत्र में प्रवेश होते है। इग्नू अध्ययन केन्द्र-27131 में बी0ए0/ /बी0काम0/एम0ए0 (हिन्दी, अंग्रेजी, समाजशास्त्र, राजनीति शास्त्र,इतिहास, ग्रामीण विकास,छःमाह के विभिन्न रोजगार परक सर्टिफिकेट कोर्स व एक वर्षीय डिप्लोमा जैसेः-आपदा प्रबन्धन, ग्रामीण विकास,अनुवाद,खाद्य एवं पोषण आदि में आनलाइन प्रवेश प्रारम्भ है। इग्नू में वे सभी छात्र प्रवेश ले सकते हैं जिनका इण्टरमीडिएट मे 40 प्रतिशत से कम अंक है,इण्टर प्राइवेट है या गैप इयर है। छात्रों को पाठ्य सामग्री (पुस्तकें) इग्नू द्वारा निःशुल्क प्रदान की जायेंगी। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के लोगों को  बी.ए., बी.काॅम में प्रवेश प्रोसेसिंग फीस के साथ मात्र रू0 500 में हो रहा है। अधिक जानकारी विश्वविद्यालय की बेवसाइट www.ignou.ac.in   से प्राप्त कर सकते है। प्रवेश सम्बन्धी विस्तृत जानकारी हेतु समन्वयक डाॅ अरूण कुमार सिंह के मोबाइल नं 9452153002 पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button