प्रेम-प्रसंग में खौफनाक साजिश: दो युवकों की गला रेतकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क लखनऊ :  काकोरी थाना क्षेत्र में हुए दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस टीम ने हत्या के मामले में वांछित मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है पूरा मामला?

घटना 21 मार्च 2025 की सुबह करीब 8:30 बजे की है, जब मनोज लोही और रोहित लोही की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। इस जघन्य हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई थी। मृतकों के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

कैसे हुआ खुलासा?

पुलिस जांच में सामने आया कि हत्या प्रेम-प्रसंग के चलते की गई थी। इस वारदात को विक्रांत रावत और उसके साथियों ने अंजाम दिया। आरोपी विक्रांत रावत को काकोरी क्षेत्र के अंडरपास के पास से पुलिस ने धर दबोचा।

गिरफ्तारी और आगे की कार्रवाई

गिरफ्तार आरोपी की पहचान विक्रांत रावत (24 वर्ष) निवासी गंगाबक्सखेड़ा, थाना काकोरी, लखनऊ के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।

पुलिस टीम को मिली सफलता

इस अपराध की गुत्थी सुलझाने में थाना काकोरी पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। टीम में प्रभारी निरीक्षक नवाब अहमद, उपनिरीक्षक आशिष पटेल और कांस्टेबल बृजेश चौहान शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button