“मुख्यमंत्री का सख्त निर्देश! मंदिरों के पास नहीं खुलेंगी मांस-अंडे की दुकानें, अवैध स्लाटरिंग पर भी सख्ती!”

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क लखनऊ : चैत्र रामनवमी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी जनपदों में 24 घंटे का अखंड श्रीरामचरितमानस पाठ कराने के निर्देश दिए हैं! मुख्यमंत्री ने कहा कि 5 अप्रैल दोपहर से शुरू होने वाला अखंड पाठ 6 अप्रैल को रामनवमी के दिन दोपहर 12 बजे श्रीरामलला के सूर्य तिलक के साथ पूर्ण होना चाहिए!!

सभी जिलों में मंदिरों की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं! शनिवार को उच्च अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने देवीपाटन मंदिर (बलरामपुर), शाकुंभरी देवी मंदिर (सहारनपुर), विंध्यवासिनी धाम (मिर्जापुर) सहित प्रमुख शक्तिपीठों और मंदिरों में उमड़ने वाली भारी भीड़ को लेकर विशेष तैयारी करने के निर्देश दिए!

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रद्धालुओं को तेज धूप से बचाने के लिए जूट मैटिंग बिछाई जाए, पेयजल की समुचित व्यवस्था हो और छांव का प्रबंध किया जाए!!

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने प्रदेश में निर्बाध 24 घंटे बिजली आपूर्ति के निर्देश दिए! उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि मंदिरों के आसपास अंडा, मांस आदि की दुकानें नहीं होनी चाहिए और अवैध स्लाटरिंग पूरी तरह बंद होनी चाहिए!!

नवरात्र के मद्देनजर नगर विकास और ग्राम्य विकास विभाग को विशेष सफाई अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है! मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि आवश्यकतानुसार अतिरिक्त सफाईकर्मी तैनात किए जाएं!!

इसके अलावा, पुलिस को भीड़ प्रबंधन और फुट पेट्रोलिंग को लेकर ठोस कार्ययोजना लागू करने के निर्देश दिए गए हैं!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button