लखनऊ-अलीगंज थाना क्षेत्र की सनसनीखेज वारदात!

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क  लखनऊ :   इंडियन ओवरसीज बैंक के एटीएम से हाईटेक डिवाइस “रिफ्लेट एन्थ्रो इंजनियरिंग” की मदद से पैसे उड़ाने वाला आरोपी फरहान शेख उर्फ फरहान अली अहमद, उम्र 22 वर्ष, बाराबंकी का निवासी है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक एटीएम में छेड़छाड़ कर रहा है, जिस पर टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से 02 अदद रिफ्लेट एन्थ्रो डिवाइस बरामद की गई हैं, जिनसे वह मशीन को धोखा देकर कैश निकालता था।

पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि वह पहले भी सीतापुर व लखनऊ के कई एटीएम से चोरी कर चुका है। आरोपी फरहान, पेशे से कबाड़ का काम करता है लेकिन असलियत में वह एक हाईटेक क्रिमिनल निकला। पुलिस ने उसके खिलाफ IPC की धाराओं 305 व 317/2 समेत साइबर अपराध की धाराएं भी लगाई हैं। यह गिरफ्तारी लखनऊ पुलिस की तेज कार्रवाई और तकनीकी निगरानी का नतीजा है, जिसने एक बड़े एटीएम फ्रॉड नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button