कल्पना तिवारी ने अनोखे अंदाज में हनुमान जी को बनाकर बधाई दी

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क लखीमपुर खीरी : शिक्षिका और लीफ आर्टिस्ट कल्पना ने देवाधि देव महादेव के ग्यारहवें रूद्रावतार हनुमान जी के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर मदार और पीपल के पत्तों पर हनुमान जी की आकृति बना कर हनुमान जन्मोत्सव की शुभकामनाएं दी लखीमपुर जिले की गोला तहसील के गांव अलीगंज निवासी शिक्षिका कल्पना तिवारी ने एक शिक्षिका होने के साथ लीफ आर्टिस्ट के रूप में पूरे जिले सहित प्रदेश में अपनी पहचान बनाई है जिनकी कलाए गांव, नगर, जिले के लोगो के मध्य बनी रहती है कल्पना पत्तियों के अतिरिक्त बल्व, अरहर दाल, कोल्ड ड्रिंक्स के ढक्कनों, चाय पत्ती एवं मूंग फली, के छिलको पर भी अपना प्रदर्शन कर चुकी है जिसकी प्रशंशा चहुं ओर हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button