कांट: पुलिस अत्याचार के खिलाफ भाकियू भानु का धरना प्रदर्शन

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क शाहजहांपुर : भारतीय किसान यूनियन,भानु, के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कांट कोतवाली का घेराव करते हुए विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह यादव तथा राशीराम वर्मा आज दिन सोमवार को अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ  कांट कोतवाली के में गेट पर डरी बिछाकर बैठ गए।काफी देर तक किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने जमकर नारेबाजी की।एक घंट बाद इंस्पेक्टर महेन्द सिंसिंह यादव थाना गेट पर पहुंचे और प्रदर्शन कर रहे लोगों से बात की। बताया गया कि 15 अप्रैल को दरोगा पंकज कुमार, सिपाही ,दरोगा फरमान ने सतेंद्र सिंह को पड़ीचा मोड पर पकड़ लिया और जमकर पिटाई की।और उसके ऊपर  बैटरी चोरी का इल्ज़ाम लगाते हुए मारपटाई करते हुए गांव ले गए।  सतेन्द्र ने बताया कि वह छेत्र का सामाजिक व्यक्ति है,जिला पंचायत सदस्य भी रह चुका है।साथ ही उसके पिता ग्राम प्रधान भी रह चुके हैं। आरोप है कि रात में ही उक्त पुलिसकर्मी उसे काकरघाटा गांव ले गए।आरोप है सिपाही सौरभ कुमार ने अपनी निजी कार से डंडे निकालकर सतेन्द्र तथा उसके एक साथी को गांव में दौड़ा दौड़ा कर पीटा।और खुद सतेन्द्र सिंह के ट्रैक्टर की बैटरी निकाल कर सतेन्द्र पर ही आरोप लगा दिया कि बैटरी खुद ही उसने चोरी करवा दी।और थाने लाकर हांथ में तमंचा पकड़ाकर फोटो खींचे।और उसे जेल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button