रायबरेली में भव्य रोजगार मेले का आयोजन, 409 युवाओं को मिला रोजगार का अवसर

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क  रायबरेली : – जिला सेवायोजन कार्यालय, रायबरेली के तत्वावधान में कर्मयोगी डिग्री कॉलेज, मुलिहामऊ में एक दिवसीय भव्य रोजगार मेले का सफल आयोजन किया गया। इस रोजगार मेले में कई प्रतिष्ठित कंपनियों जैसे शिवशक्ति बायोटेक्नोलॉजी लिमिटेड, एस.के. सेफ्टी विंग्स प्रा. लि., पेरेग्रीन गार्डिंग प्रा. लि., एस.पी.एन.एन. बिजनेस सर्विसेज प्रा. लि., ब्राइट फ्यूचर ऑर्गेनिक हर्बल और बुसा मैनेजमेंट मार्केटिंग लिमिटेड ने भाग लिया।

इन कंपनियों द्वारा विभिन्न पदों के लिए साक्षात्कार किए गए, जिनमें से कुल 409 प्रतिभागियों का प्राथमिक चयन किया गया।

कार्यक्रम की गरिमा को बढ़ाते हुए मुख्य अतिथि डॉ. परिजात शुक्ला, प्रबंधक, एवं संयुक्त प्रबंधक डॉ. सविता शुक्ला, प्राचार्य अभिषेक कुमार यादव, जिला सेवायोजन अधिकारी विजय बहादुर सिंह सेंगर तथा सहायक जिला सेवायोजन अधिकारी एवं रोजगार मेला प्रभारी सुश्री तनुजा यादव ने अपनी उपस्थिति दर्ज की।

कार्यक्रम का शुभारंभ जिला सेवायोजन अधिकारी द्वारा किया गया, जिन्होंने अभ्यर्थियों को रोजगार मेले के उद्देश्य और महत्व के बारे में विस्तार से बताया। वहीं, सुश्री तनुजा यादव ने प्रतिभाग करने वाली कंपनियों और उनके पदों की विस्तृत जानकारी दी।

मुख्य अतिथि डॉ. परिजात शुक्ला ने जिला सेवायोजन कार्यालय के इस प्रयास की सराहना करते हुए आशा व्यक्त की कि ऐसे आयोजन भविष्य में भी जारी रहेंगे जिससे युवाओं को बेहतर रोजगार के अवसर मिल सकें।

प्राचार्य अभिषेक कुमार यादव ने जिला सेवायोजन कार्यालय और उपस्थित कंपनियों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में कर्मराज, अमन श्रीवास्तव, मनोज कुमार, अजय कुमार मौर्या, डॉ. अमृता बाजपेयी, डा. आरती बाजपेयी, प्रिया द्विवेदी एवं जिला सेवायोजन कार्यालय के धीरेन्द्र कुमार, उमेश कुमार, विजय कुमार, रामेन्द्र कुमार पाण्डेय (वाई.पी.) ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

यह रोजगार मेला न केवल युवाओं के लिए सुनहरा अवसर साबित हुआ, बल्कि जिले में सकारात्मक रोजगार वातावरण के निर्माण की दिशा में भी एक मजबूत कदम रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button