आरोपी गिरफ्तार, चेक बाउंस केस में थी तलाश!

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क  लखनऊ : गिरफ्तार किया गया आरोपी है अमर कुमार, पुत्र स्व. रामेश्वर प्रसाद, निवासी आदर्शपुरम त्रिवेणीनगर-3, लखनऊ। अमर कुमार के खिलाफ गैर-जमानती वारंट कोर्ट से जारी हुआ था, जो एनआई एक्ट की धारा 138 (चेक बाउंस) के तहत थाना गोमतीनगर, लखनऊ में दर्ज मामले से जुड़ा था।

पुलिस को काफी समय से उसकी तलाश थी, लेकिन आरोपी चतुराई से बचता फिर रहा था। आज पुलिस टीम ने जाल बिछाकर उसे उसी के त्रिवेणीनगर स्थित घर से गिरफ्तार कर लिया। अमर की उम्र 31 वर्ष है और वह पेशे से ड्राइवर है।

अलीगंज पुलिस की यह कार्रवाई बताती है कि अब अपराधियों की खैर नहीं, चाहे मामला छोटा हो या बड़ा — वारंट निकलते ही गिरफ्तारी तय मानी जाए!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button