विहिप बजरंग दल ने कार्यकर्ताओं को त्रिशूल धारण कराया

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क हरदोई : देश धर्म रक्षा का संकल्प कराकर विहिप बजरंग दल के पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को त्रिशूल धारण कराया। नगर के एक गेस्ट हाउस में शुक्रवार को विहिप बजरंग दल ने त्रिशूल दीक्षा कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को देश धर्म ,संस्कृति की रक्षा का संकल्प दिलाते हुए त्रिशूल धारण कराया । मुख्य अतिथि के रूप में पधारे विहिप बजरंग दल के प्रान्तीय संगठन मंत्री विजय प्रताप, प्रान्त सहमंत्री अविनाश व जिलाध्यक्ष रामगोपाल ने संयुक्त रूप से भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। त्रिशूल दीक्षा समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विजय प्रताप ने कहा कि राष्ट्र धर्म संस्कृति की रक्षा करना हम सभी नागरिकों की नैतिक जिम्मेदारी है हिन्दू अपने साहस पराक्रम एवं आत्मबल को बढ़ाने के लिए संवेदनशील बने तथा भारतीय संस्कृति के मानवीय मूल्यों को संरक्षित करें। हिन्दू संगठित व सशक्त बने जिसके लिए हम सब दृढ़ संकल्पित हैं। इस दौरान कुल 117 कार्यकर्ताओं ने त्रिशूल दीक्षा ली। इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला संयोजक विनीत कुमार वर्मा, जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार तिवारी सोनू बृजेन्द्र पाण्डेय, जिला मंत्री राजेश पटेल, प्रखंड अध्यक्ष अमित गुप्ता, प्रखंड संयोजक विवेक पांडेय, प्रखंड उपाध्यक्ष राकेश सिंह अर्कंवंशी,प्रखंड मंत्री प्रभाष कुशवाहा, प्रवीण,सन्दीप प्रजापति, सर्वेश राठौर,मनीष तिवारी संगीत कुमार, अश्विनी अवनीश तिवारी रामबाबू आदि सैकड़ों विहिप कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button