लखनऊ में गैंगस्टर गिरोह पर बड़ा एक्शन, दो वांछित बदमाश गिरफ्तार

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क लखनऊ : थाना गुडम्बा क्षेत्र में चल रहे एक कुख्यात गैंगस्टर गिरोह पर बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंग के सरगना अभिषेक पांडेय और उसके साथी चंद्रप्रकाश राय को गिरफ्तार किया है। अभिषेक पांडेय पर पहले से ही गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज था और वह लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस की छापेमारी में चंद्रप्रकाश राय को गाज़ीपुर से और अभिषेक पांडेय को महानगर थाना क्षेत्र से पकड़ा गया। दोनों पर आर्थिक और सामाजिक रूप से अपराधों का साम्राज्य खड़ा करने का आरोप है।

गैंग के यह दोनों सदस्य लूट, चोरी और धोखाधड़ी जैसे मामलों में शामिल थे और एक संगठित गिरोह बनाकर पूरे शहर में नेटवर्क चला रहे थे। पुलिस के अनुसार, ये लोग अपराध को सिर्फ अपराध नहीं बल्कि ‘बिजनेस’ की तरह अंजाम दे रहे थे और पूरी गैंग एक सुनियोजित ढांचे में काम कर रही थी। एसएचओ प्रमोद श्रीवास्तव के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई को पुलिस ने बड़ी सफलता माना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button