पर्यटन विभाग के 72 लाख के सौन्दर्यीकरण कार्य का विधायक ने किया भूमि पूजन

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क हरदोई : पर्यटन मंत्रालय उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा रुपापुर के पास इनायतपुर में स्थित सुप्रसिद्ध बाबा कन्हैंयालाल मंदिर में सौन्दर्यीकरण कार्य का भूमि पूजन विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह रानू द्वारा वैदिक मन्त्रोचार के साथ किया गया। 72 लाख रुपए की लागत से होने वाले सौन्दर्यीकरण कार्य का भूमि पूजन व शुभारम्भ कर उपस्थित क्षेत्रीय जनों को विधायक रानू सिंह ने विस्तार से जानकारी दी। उक्त कार्य की सफलता हेतु क्षेत्रीय जनों के साथ मिलकर सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। यह स्थान क्षेत्रीय लोगों की आस्था का केन्द्र है। यहां बडे मेलों का आयोजन भी होता है।
इस अवसर पर गन्ना समिति के चेयरमैन ओम प्रकाश मिश्रा मंदिर समिति के अध्यक्ष नरेश सिंह भदौरिया मण्डल अध्यक्ष राकेश रंजन त्रिवेदी पर्यटन विभाग के सहायक अभियंता विनोद त्रिपाठी संचालक अखिलेश अग्निहोत्री पूर्व मंडल अध्यक्ष शिवम तिवारी विधायक प्रतिनिधि रजनीश त्रिपाठी राम प्रताप सिंह चिन्कू सिंह अमित भदौरिया दीपांशु सिंह सहित अन्य प्रमुख क्षेत्रीय गणमान्य उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button