विमान हादसे में काल कवलित हुए जनों को विहिप, बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने दी श्रंद्धाजलि

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क पुखरायां कानपुर देहात। अहमदाबाद में एअर इंडिया विमान क्रैश में 265 लोगों की मौत हो गई है। हादसे के बाद दुनियाभर में शोक की लहर है। पुखरायां के प्रखंड अमरौधा के हलधरपुर गांव में विश्व हिंदू परिषद (बजरंग दल) कार्यकर्ताओं ने शोक सभा का आयोजन कर मृतकों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। साथ ही दो मिनट का मौन धारण कर संवेदना व्यक्त की। शोक सभा में सभी कार्यकर्ताओं ने हादसे में जान गंवाने वालों के प्रति संवेदना व्यक्त करश्रद्धांजलि दी। प्रखंड अध्यक्ष संदीप गौड़ ने कहा कि यह दुर्घटना देश के लिए बड़ी क्षति है। हम सभी विमान हादसे में मारे गये लोगो के परिजनों को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने तथा मृत हुए लोगों की आत्माओं को शांति प्रदान करने की ईश्वर से कामना करते है। हादसे में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति और घटना स्थल के पास बने अस्पताल के होस्टल में घायल डॉक्टरों के स्वास्थ्य लाभ के लिए विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ता ईश्वर से प्रार्थना करते है। इस मौके पर जिला सह मंत्री पवन कुमार जिला सेवा प्रमुख संतोष कुमार रक्षा प्रमुख मनन द्विवेदी प्रखंड सह संयोजक जय चक, प्रखंड सह विद्यार्थी प्रमुख हरीश विद्यार्थी प्रमुख दीपक सिंह रमेश कुमार राम प्रसाद वीर सिंह अनुज कुमार विशाल मोनू व अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button