2 किलो हाई ग्रेड अफीम के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क बरेली। थाना बारादरी, एसओजी एवं सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्यवाही में विकास भवन के पीछे वाली सड़क से 3 शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया गया।उनके पास से 2 किलोग्राम उच्च गुणवत्ता वाली अफीम,2 मोबाइल फोन एवं घ्3910 नकद बरामद हुए हैं। बरामद अफीम की अनुमानित अंतर्राष्ट्रीय कीमत लगभग घ्40 लाख आँकी गई है।तस्कर कृष्ण कुमार उर्फ आशू पुत्र राणा प्रताप,निवासी मिलक मझरा, थाना भमौरा,तेजपाल पुत्र रामचंद्र,निवासी ग्राम खुर्द,थाना फरीदपुर,ताराचन्द्र पुत्र नन्हेलाल, निवासी ताल गौटिया, थाना फरीदपुर को पुलिस ने गिरफ्तार किया।पूछताछ करने पर गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि यह अफीम झारखंड से मंगाई गई थी,जिसे राहुल नामक व्यक्ति ट्रेन से लेकर आया।बरेली रेलवे स्टेशन पर यह अफीम तीनों अभियुक्तों ने प्राप्त की और झारखंड से आने वाले व्यक्ति को नकद भुगतान किया।आगे यह अफीम लुधियाना (पंजाब) में सप्लाई की जानी थी,जिसे ट्रक के माध्यम से अन्य सामानों (किरानाध्कॉस्मेटिक) में छिपाकर ले जाया जाता था।पंजाब में डिलीवरी वाहे दा गुरू ढाबा, हाईवे किनारे होती थी।इस पूरे नेटवर्क में झारखंड का सप्लायर, बिचौलिये और पंजाब में रिसीवर सम्मिलित हैं।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक धनंजय पांडेय,उप निरीक्षक,नवीन कुमार सिंह,प्रभारी एसओजी,उ नि सत्येन्द्र मोतला प्रभारी सर्विलांस,उ.नि कुशलपाल प्रभारी चौकी मॉडल टाउन,उ.नि.अखिलेश उपाध्याय प्रभारी चौकी श्यामगज हे.का.आशीष कुमार, का.आदित्य प्रताप सिंह,हे.का. तेज सिंह,का.पंकज कुमार, हे.का.देवेंद्र सिंह,हे.का.प्रदीप कुमार थाना बारादरी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button