थाना पलिया की महिला टीम ने किया महिलाओं और बालिकाओं का जागरूक

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क लखीमपुर खीरी : जनपद खीरी में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अंतर्गत थाना पलिया की महिला शक्ति टीम ने 11 अक्टूबर को ग्राम बिजवरिया के प्राइमरी स्कूल में विशेष जागरूकता अभियान आयोजित किया।

पुलिस अधीक्षक खीरी  संकल्प शर्मा के निर्देशन में और अपर पुलिस अधीक्षक के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी पलिया के मार्गदर्शन में अभियान के संचालन का नेतृत्व थानाध्यक्ष पलिया ने किया। महिला शक्ति टीम ने कार्यक्रम के दौरान महिलाओं और बालिकाओं को मिशन शक्ति, साइबर सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण, सम्मान और बच्चों की सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। अभियान में महिलाओं एवं बालिकाओं को प्रमुख कानूनों और गरिमा के विरुद्ध होने वाले अपराधों की जानकारी दी गई। साथ ही, उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं, महिला हिंसा और अन्य शिकायतों के निवारण हेतु उपलब्ध हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी अवगत कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button