मां फूलमती मंदिर में शनिवार गणेश पूजन के साथ रामलीला का मंचन शुरू किया गया

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क हरदोई : भगवान गणेश की आरती के साथ रामलीला का मंचन शुरू किया हुआ। रामलीला में कलाकारों ने पहले दिन नारद मोह भंग और रावण जन्म लीला का बहुत ही सुंदर ढंग से मंचन किया।

रामलीला में दिखाया गया कि भगवान विष्णु के परम भक्तों में नारद जी भी हैं। एक बार तप और ज्ञान पर नारद मुनि को अभिमान हो गया। वे सोचने लगे कि वे मोह माया से मुक्त हैं। भगवान विष्णु ने उनकी इस भ्रांति को दूर करने के लिए खेल रचा। विष्णु भगवान ने नारद मुनि को एक सुंदर नगरी दिखाई। राजकुमारी विश्व मोहिनी के साथ नारद मुनि का विवाह तय हुआ। नारद मुनि ने भगवान से सुंदर रूप मांगा, लेकिन विष्णु ने उन्हें वानर रूप में बदल दिया। विश्वमोहिनी तब नारद को देखकर हंसी और विवाह का प्रस्ताव ठुकरा दिया। क्रोधित नारद मुनि ने विष्णु भगवान को श्राप देना चाहा तो भगवान ने उन्हें पूरी बात बताई। नारद मुनि को अपने अभिमान की जानकारी हुई और उन्होंने भगवान से क्षमा मांगी।इस मौके पर बबलू सिंह,विकास श्रीवास्तव,अरविंद मिश्रा,वेदपाल गुप्ता,इंद्रपाल सिंह भूरा,हरिनाम सिंह,मिंटू सिंह,राकेश अग्निहोत्री,अनुराग श्रीवास्तव,शैलेन्द्र सिंह,सबित,मनीष तिवारी,भानदत्त,मनोज गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button