नेशनल हेराल्ड केस में फिर टला फैसला, सोनिया-राहुल पर ED की चार्जशीट पर अब 16 दिसंबर को निर्णय

“नेशनल हेराल्ड केस में दिल्ली की Rouse Avenue कोर्ट ने ED की चार्जशीट पर संज्ञान लेने के फैसले को तीसरी बार टाल दिया है। सोनिया गांधी, राहुल गांधी और सैम पित्रोदा पर मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों को लेकर अब 16 दिसंबर को फैसला आएगा।”

नेशनल हेराल्ड केस में आज एक बार फिर बड़ा अपडेट सामने आया है। दिल्ली की Rouse Avenue कोर्ट ने इस मामले में तीसरी बार अपना फैसला टाल दिया है। अब कोर्ट 16 दिसंबर को यह निर्णय सुनाएगी कि वह ED की चार्जशीट पर संज्ञान ले या नहीं।

ED की चार्जशीट में क्या है?

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग के इस हाई-प्रोफाइल केस में अपनी चार्जशीट दायर की थी, जिसमें सोनिया गांधी, राहुल गांधी और सैम पित्रोदा के नाम शामिल हैं।
ED का आरोप है कि:

  • नेशनल हेराल्ड अखबार चलाने वाली कंपनी AJL (Associated Journals Ltd.) को
  • एक साजिश के तहत Young Indian कंपनी के माध्यम से
  • राहुल गांधी और सोनिया गांधी ने “हड़प लिया”।

ED का दावा है कि Young Indian ने बेहद कम कीमत पर AJL का पूरा नियंत्रण हासिल कर लिया, जिससे यह कथित मनी लॉन्ड्रिंग और फाइनेंशियल फ्रॉड का मामला बनता है।

कोर्ट किस बात पर फैसला देगी?

कोर्ट को यह तय करना है कि:

  • क्या वह ED की चार्जशीट पर संज्ञान ले?
  • क्या केस को ट्रायल स्टेज में आगे बढ़ाना चाहिए?

न्यायालय इससे पहले दो बार फैसला टाल चुकी है, और आज तीसरी बार भी सुनवाई आगे बढ़ा दी गई। अब अगली तारीख 16 दिसंबर तय की गई है।

“देश-दुनिया से जुड़े राजनीतिक और सामयिक घटनाक्रम की विस्तृत और सटीक जानकारी के लिए ‘राष्ट्रीय प्रस्तावना’ के साथ जुड़े रहें। ताज़ा खबरों, चुनावी बयानबाज़ी और विशेष रिपोर्ट्स के लिए हमारे साथ बने रहें।”

विशेष संवाददाता – मनोज शुक्ल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button