जिलाधिकारी ने राजकीय पशु चिकित्सालय कनैली का किया आकस्मिक निरीक्षण

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क कौशाम्बी : जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने आज राजकीय पशु चिकित्सालय, कनैली का आकस्मिक निरीक्षण कर पशु चिकित्सा सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पशु चिकित्साधिकारी डॉ. पूजा पाण्डेय से अस्पताल में उपलब्ध दवाओं, उपचार व्यवस्था एवं अन्य महत्वपूर्ण संसाधनों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। चिकित्साधिकारी द्वारा बताया गया कि अस्पताल में दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित है। जिलाधिकारी ने अस्पताल परिसर की साफ-सफाई, पंजीकरण एवं अन्य अभिलेखों के रख-रखाव की भी जांच की जो संतोषजनक पाये गये।निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि पशुपालकों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण पशु चिकित्सा सेवाएं निरंतर उपलब्ध कराई जाती रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button