भवंस मेहता विद्याश्रम भरवारी की इंटर की छात्रा प्रतिमा को लैपटॉप देकर किया गया सम्मानित

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क कौशाम्बी : भवंस मेहता विद्याश्रम, भरवारी में सनहाई चैरिटेबल ट्रस्ट, आज़मगढ़ के सहयोग से आयोजित मेरिटोरियल टेस्ट 2025 में इंटर वर्ग की छात्रा प्रतिमा यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें डेल कंपनी का लगभग 45,000 रुपये मूल्य का लैपटॉप प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। टेस्ट का उद्देश्य छात्रों की शैक्षणिक क्षमता की पहचान, उनकी प्रतिस्पर्धी भावना को बढ़ावा देना तथा प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रोत्साहन देना था। उक्त टेस्ट में इंटरमीडिएट वर्ग के विद्यार्थियों ने बड़ी संख्या में इसमें प्रतिभाग किया। परीक्षा में द्वितीय स्थान अर्जित करने वाली वैष्णवी द्विवेदी व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले हर्ष गुप्त को प्रोत्साहन के रूप में उच्च गुणवत्ता वाले स्टडी टेबल लैंप भेंट किए गये। पुरस्कार वितरण समारोह में विद्यालय के प्रधानाचार्य बलाय्या गंगाराबोयिना, उप-प्रधानाचार्य सुधाकर सिंह, स्कूल कोऑर्डिनेटर मोहम्मद नसीम, सीनियर शिक्षक अवधेश मिश्रा सहित ट्रस्ट के पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने विजयी छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय के निदेशक  संदीप सक्सेना एवं कोषाध्यक्ष प्रोफेसर प्रशांत अग्रवाल ने इस आयोजन को विद्यालय की गुणवत्ता-केन्द्रित शिक्षा व्यवस्था का उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे परीक्षण छात्रों की क्षमताओं को निखारते हैं और उन्हें उच्च शिक्षा एवं प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करते हैं। दोनों ने विजेता विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button