राज ठाकरे की घर वापसी, उद्धव ठाकरे संग महाराष्ट्र का सबसे बड़ा गठबंधन

“राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे ने BMC चुनाव 2026 से पहले गठबंधन का ऐलान किया। ठाकरे ब्रदर्स की एकजुटता से महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा बदलाव, BJP पर सीधा हमला।”

मुंबई। राज ठाकरे की घर वापसी के साथ महाराष्ट्र की राजनीति में एक नया अध्याय शुरू हो गया है। आगामी BMC चुनाव 2026 से पहले राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे ने ऐतिहासिक गठबंधन का ऐलान कर दिया है। यह गठबंधन न सिर्फ मुंबई बल्कि पूरे महाराष्ट्र की सियासत का रुख बदलने वाला माना जा रहा है।

संयुक्त प्रेस वार्ता के दौरान उद्धव ठाकरे ने कहा,

“हमारी सोच एक है और हम दोनों साथ हैं। मराठी मानुष और मुंबई की अस्मिता की रक्षा के लिए यह एकजुटता जरूरी है।”

BJP पर तीखा हमला

उद्धव ठाकरे ने भारतीय जनता पार्टी पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि

“दिल्ली में बैठे लोग मुंबई को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। भाजपा मुंबई की आत्मा के साथ खिलवाड़ कर रही है।”

वहीं राज ठाकरे ने भी संकेत दिया कि यह गठबंधन मराठी अस्मिता और स्थानीय अधिकारों की लड़ाई को मजबूती देगा।

BMC चुनाव 2026 की टाइमलाइन

  • मतदान: 15 जनवरी 2026
  • मतगणना: 16 जनवरी 2026

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि ठाकरे ब्रदर्स का यह गठबंधन BMC चुनाव में BJP के लिए सबसे बड़ी चुनौती बन सकता है।

महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा बदलाव

बाला साहेब ठाकरे की विरासत से जुड़े दोनों नेता वर्षों बाद एक मंच पर आए हैं। इससे मराठी वोट बैंक के एकजुट होने की संभावना बढ़ गई है। इसे महाराष्ट्र का सबसे बड़ा राजनीतिक गठबंधन भी माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button