
राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क लखीमपुर खीरी : नगर के साहित्यकार स्व० प ० सियाराम मिश्र की पुण्यतिथि पर याद करते हुए न०पा०परिषद के परिसर में स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके पश्चात पालिका सभागार में उनके जीवनवृत्त पर वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने कहा कि पं० सियाराम मिश्र दूरदर्शी, सादगी पसंद साहित्यकार थे ।उनका जीवन संघर्ष पूर्ण रहा, उनके साहित्य के क्षेत्र में देश विदेश में सम्मान मिला। के के शुक्ला, रामकुमार गुप्ता, अवधेश मिश्रा, प्रमोद दीक्षित,मधुकर सैदाई ने शब्दांजलि अर्पित की। इस अवसर पर पं० सियाराम मिश्र के पुत्र राजन मिश्र,पूर्व प्राचार्य गांधी उ०मा०विद्यालय विश्वनाथ सिंह, प्रधानाचार्य आर्यसमाज अवधेश मिश्रा, पूर्व सभासद पियूष मिश्रा, भाजपा न०अध्यक्ष शत्रोहन मिश्रा, पूर्व प्राचार्य एल बी एस सुरेश चन्द्र शुक्ला, अध्यक्ष व्यापार मण्डल अरुण अवस्थी, राम कुमार अवस्थी, मीडिया प्रभारी विजय प्रकाश मिश्रा,नगर मंत्री धीरज बाजपेयी, संजीव दीक्षित, हरद्वारी लाल राजपूत, लवकुश अवस्थी, सुरेन्द्र वर्मा सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।






